Thursday, 15 October 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : राकिशसं बजाज चीनी मिल गोला के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर करेगा विशाल सत्याग्रह

राकिशसं के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने किसान भाइयों से अपील के माध्यम से अनुरोध किया है कि दिनांक 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को समय 11:00 बजे से गन्ना समिति गोला गोकर्णनाथ में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें जिससे किसान भाइयों को बकाया गन्ना भुगतान मिल सके।
Share:
लखीमपुर खीरी : राकिशसं बजाज चीनी मिल गोला के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर करेगा विशाल सत्याग्रह
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ: राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने बताया बजाज ग्रुप की चीनी मिले बीते पेराई सत्र 2025-26 के खरीदे गन्ने से 137.96 करोड रुपए से लाभ में है,किंतु चीनी मिले लाभ में होने के बावजूद भी किसानों के खरीदे गन्ने का भुगतान नहीं दे रही हैं। चीनी मिले अब तक घाटा होने का रोना रोकर गन्ना भुगतान समय से न कर एक-एक वर्ष के बाद दिया, जिससे किसान कर्ज के दलदल में दब गए। उन्होंने किसान भाइयों से अपील के माध्यम से अनुरोध किया है कि दिनांक 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को 11:00 बजे से गन्ना समिति गोला गोकर्णनाथ में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें जिससे किसान भाइयों को बकाया गन्ना भुगतान मिल सके। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष जानकारी देते हुए संगठन का नाम लिए बगैर बताया कि एक संगठन के जिला अध्यक्ष जिसे सभी किसान भाइयों को हाईकोर्ट या किसी अधिकारी के आदेश बिना फेसबुक और व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर ब्याज के नाम पर अपने संगठन के नाम एक प्रार्थना पत्र कंप्यूटर दुकानदार से सांठगांठ कर छपवाकर ₹2 का ₹10 में, गन्ना कैलेंडर कॉपी ₹20 में और आधार कार्ड व बैंक पासबुक फोटोकॉपी ₹20 में दिलवाकर गन्ना समिति में लाइन में खड़े होकर जमा करने को बाध्य किया और लाखों रुपए कमीशन कमाया। ऐसा नेता चीनी मिल से मिली भगत कर बराबर किसानों को भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर गुमराह कर रहा है। उन्होंने किसान भाइयों से ऐसे नेताओं से सावधान रहने की बात कही और  विशाल सत्याग्रह में सभी किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की।