Wednesday, 16 September 2026 | 12:40 AM
भारत

लखीमपुर खीरी : लेखपाल की आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित हुआ ब्राह्मण समाज,ज्ञापन में की गई गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग

लेखपाल की आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित ब्राह्मण समाज सड़कों पर, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील में तैनात लेखपाल जयप्रकाश वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगो
Share:
लखीमपुर खीरी : लेखपाल की आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित हुआ ब्राह्मण समाज,ज्ञापन में की गई गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग
Read in your preferred language.

लेखपाल की आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित ब्राह्मण समाज सड़कों पर, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग

गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील में तैनात लेखपाल जयप्रकाश वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने गोला सदर चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लेखपाल जय प्रकाश वर्मा द्वारा ब्राह्मण महिलाओं पर की गई अमर्यादित पोस्ट सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों ने लेखपाल को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग भी की है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में लेखपाल जय प्रकाश वर्मा की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए FIR दर्ज की जाए, लेखपाल की तत्काल गिरफ्तारी की जाए,सरकारी सेवा से बर्खास्तगी की जाए, प्रशासन लेखपाल पर सख्त एवं कड़ी कार्रवाई करे आदि प्रमुख मांगे रही। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा मांगे न पूरी होने पर आंदोलन तेज़ किया जाएगा। आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन जनाक्रोश देखते हुए प्रशासन की चुप्पी को लेकर भी नाराज़गी जताई गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन जिला स्तर पर उग्र रूप ले सकता है।ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी महोदय को तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी लेखपाल जय प्रकाश वर्मा के खिलाफ सख्त एवं कठोर कार्रवाई की जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर पीयूष शुक्ला, लवकुश अवस्थी, हरद्वारी लाल बाजपेई, मनोज मिश्रा, अमित पाण्डे, मनीष मिश्र,आदर्श दीक्षित सहित बाह्मण समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता