गोला गोकर्णनाथ: छोटी काशी गोला में कश्यप समाज को संगठित करने एवं समाज के उत्थान के उद्देश्य से कश्यप महासभा के गठन का आयोजन सिनेमा रोड स्थित कला निलयम प्रांगण में रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में कश्यप समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक हितों के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित कश्यप समाज के बंधुओं ने सर्वसम्मति से कश्यप महासभा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज कश्यप, महामंत्री प्रवीण कश्यप, उपाध्यक्ष रविंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष दीपक कश्यप, उपाध्यक्ष राकेश कश्यप, उपाध्यक्ष डॉ. राम लखन कश्यप, संरक्षक मंडल राधेश्याम कश्यप, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, देवेश कश्यप, सूरज कश्यप, संजय कश्यप उर्फ राजू, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया एवं सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन में उपस्थित सैंकड़ों कश्यप समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कश्यप समाज की एकता और संगठन को मजबूत करना हम सबकी प्राथमिकता होगी।