Thursday, 15 October 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-बांध निर्माण हेतु राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई*

कासगंज बांध निर्माण हेतु राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Share:
 कासगंज :-बांध निर्माण हेतु राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई*
Read in your preferred language.
कासगंज बांध निर्माण हेतु राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जनपद कासगंज की पटियाली तहसील के नगला हंसी से राजपुर कुर्रा तक बांध के निर्माण हेतु उप जिलाधिकारी पटियाली के निर्देशन में राजस्व एवं सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके क्रम में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को चौपाल के माध्यम से ग्राम नगला हंसी में उक्त बांध के निर्माण हेतु वांछित गाटों के काश्तकारों से वार्ता की गई। 
बांध निर्माण हेतु काश्तकारों से सहमति दिए जाने हेतु प्रयास किए गए। ग्राम नरदोली पुख्ता , ग्राम नरदोली खाम एवं ग्राम मूंजखेड़ा के 80% से अधिक काश्तकारों ने बांध बनाए जाने हेतु भूमि देने पर सहमति जताई। 
मौके पर तहसीलदार पटियाली, नायब तहसीलदार पटियाली, सहायक अभियंता सिंचाई खंड, लेखपाल विशाल राज एवं नरेश बाबू व सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।