कासगंज, 03 अक्टूबर 2026। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सप्ताह के पहले शनिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कासगंज तहसील पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमायश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित 30 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये। जिनमें से 07 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कासगंज, जिला परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित तहसीलदार राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।