Wednesday, 16 September 2026 | 11:58 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में बैठक का हुआ आयोजन

कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इन्दिरा मार्केट मालगोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन हुआ।
Share:
कासगंज : जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में  बैठक का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.
कासगंज , दस्तक मीडिया ग्रुप , राजेंद्र सिंह :  जिला  कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इन्दिरा मार्केट मालगोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें कहा की राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मा. चौधरी जयंत सिंह जी मैं आस्था व्यक्त करते हुए जनपद-कासगंज मैं पार्टी का कारवा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे विरोधी पार्टिया बौखला गई है, आने वाले समय में भी एन0डी0ए गठबंधन की उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड वहुमत की सरकार बनने जा रही है। 
जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें आगे कहा कि जनपद-कासगंज मैं पार्टी का बहुत जल्द एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रालोद (उ.प्र) आदरणीय ऐश्वर्या राज सिंह जी तथा नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र) आदरणीय अनुपम मिश्रा जी के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित होकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। 
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व मे रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मा. चौधरी जयंत सिंह जी में आस्था व्यक्त करते हुए, श्री अजीज अहमद अंसारी अपना दल (एस) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पटियाली 102, श्री मोहम्मद नाजिम अंसारी उर्फ पहलवान जिलाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) बुनकर समाज कासगंज,श्री मोहम्मद हसीन अंसारी पूर्व सभासद गंजडुंण्डवारा,श्री मोहम्मद मुबीन अंसारी,श्री मोहम्मद रियासत अंसारी,श्री नबी हसन अंसारी,मोहम्मद जाविर अंसारी,नफीस अहमद,कमरूल हसन,मोहम्मद खालिद, मोहम्मद अय्युव,मोहम्मद हामिद सहित  दर्जनो व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए। किसान मसीहा, भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी के पदचिन्हो पर चलने। तथा रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मा. चौधरी जयंत सिंह जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दिलाया।
 वही जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इन्दिरा मार्केट मालगोदाम रोड कासगंज पर बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, किशोरी लाल मौर्य, जिला महासचिव अफजल अब्बासी,विनोद कुमार मौर्य, जिला सचिव समसुद्दीन अब्बासी,युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य,नफीस अहमद, फखरुद्दीन सैफी,निजांत खांन,डॉ0 के0 एम0 गजनी कुर्बानियां, शारिक अली खान ,अबू तालिब, रमन पाल दिवाकर, पप्पू प्रधान (धवा), अध्यक्ष विधानसभी पटियाली इस्लाम अल्वी,अध्यक्ष विधानसभा कासगंज मनपाल बघेल,योगेश कुमार उपाध्याय,अजमेरी वारसी,देशराज मौर्य, बलवीर सहित अन्य पदाधिकारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।