Wednesday, 30 September 2026 | 3:57 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गोविंद गिरफ्तार, कई मुकदमे हैं दर्ज

कायमगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गोविंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गोविंद गिरफ्तार, कई मुकदमे हैं दर्ज
मीडिया सेल फतेहगढ़
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,कायमगंज (द दस्तक 24):

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

​गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन (श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ) के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज (श्री यमुना प्रसाद) के कुशल पर्यवेक्षण में कायमगंज पुलिस टीम दिनांक 28.09.2026 को क्षेत्र में गश्त व चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए।
​
अभियुक्त की पहचान और कानूनी कार्रवाई

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गोविंद पुत्र भोजराज, निवासी हथबाया, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में मु०अ०सं० 248/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​अभियुक्त गोविंद का लंबा आपराधिक इतिहास:

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त गोविंद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं:
​
● मु०अ०सं० 248/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट — थाना कायमगंज
● मु०अ०सं० 16/2026 धारा 60 EX ACT — थाना कम्पिल
● मु०अ०सं० 144/2025 धारा 60 EX ACT — थाना कायमगंज
● ​मु०अ०सं० 300/2025 धारा 296 बी.एन.एस. — थाना मऊदरवाजा
● ​मु०अ०सं० 008/2018 धारा 401 आईपीसी — थाना फर्रुखाबाद
​● मु०अ०सं० 10/2018 आईपीसी — जीआरपी फर्रुखाबाद
●​ मु०अ०सं० 41/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट — जीआरपी फर्रुखाबाद

​पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।