Monday, 26 October 2026 | 6:34 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबते बालक को पुलिस ने गोताखोरों की मदद सकुशल बचाया, परिजनों को किया सुपुर्द

थाना कादरीगेट पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरानी घटियाघाट पांचालघाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय डूबते हुए एक बालक को सकुशल बचाकर उसकी माता व परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Share:
फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबते बालक को पुलिस ने गोताखोरों की मदद  सकुशल बचाया, परिजनों को किया सुपुर्द
परिजनों के साथ बालक

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सुरक्षा व राहत अभियानों के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

​घटना का विवरण:

दिनांक 25.10.2026 को समय लगभग 15:45 बजे थाना कादरीगेट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक, जो कि पुरानी घटियाघाट पांचालघाट पर गंगा स्नान करने आया था, नहाते समय नदी के तेज बहाव के कारण डूबने लगा है। सूचना मिलते ही घाट पर ड्यूटीरत पुलिस बल व स्थानीय गोताखोरों ने अदम्य साहस व तत्परता दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और डूबते हुए बालक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

​परिजनों को सुपुर्दगी व जनता द्वारा प्रशंसा:

घटना के पश्चात पुलिस द्वारा बालक से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद बालक की माता जी व अन्य परिजनों को चौकी पांचालघाट पर बुलाकर आवश्यक कानूनी व औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

​पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और जीवन रक्षा के लिए बालक के परिजनों एवं मौके पर मौजूद आम जनमानस द्वारा फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की प्रशंसा की।