उत्तर प्रदेश
जौनपुर : सर्प डसने से युवक की मौत
शाहगंज (जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के ग्राम छताईकला निवासी श्याम चौहान ३६ पुत्र रामधनी चौहान घर के बगल में सिवान , घेरौला बाग में शौच करने गया था। वहीं पर उसे सर्प ने डस लिया । सर्प डसने की सूचना मिलने पर परिवारजन आनन फानन में राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले जा रहे थे । अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्राम वासियों का कहना है कि पड़ोसी गांव रसूलपुर का रहने वाला व्यक्ति मुन्नी लाल केवट जो झाड़ फूंक का काम करता है और सर्प भी निकलता है । वही व्यक्ति दूर-दूर से सांपों को पकड़ कर लाता है और इसी जंगल में छोड़ देता है। जिसके चलते कई लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं।