Friday, 09 October 2026 | 3:54 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान हेतु निर्गत संसोधित समय-सारिणी

Share:
जौनपुर : छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान हेतु निर्गत संसोधित समय-सारिणी
Read in your preferred language.
जौनपुर :जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त सम्बन्धित शिक्षण के प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल को अवगत कराय है कि निदेशक, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु अनु0जाति, अनु0जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ावर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु निर्गत संसोधित समय-सारिणी निम्नवत् हैः-
        विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना की समयावधि 22 जुलाई, 2026 से 09 अक्टूबर, 2026 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, सीटों की संख्या/प्रोफाइल को सत्यापित/लॉक करने की समयावधि 23 जुलाई, 2026 से 11 अक्टूबर, 2026 तक, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं की मार्किंग किया जाना समयावधि 23 जुलाई, 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक है।

         पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) दोनों के छात्र छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया - छात्रो द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकापी संस्था में जमा करना की समयावधि 11 अगस्त, 2026 से 15 अक्टूबर, 2026 तक, विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करना, प्राप्तांक, पूर्णाक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों आनलाइन सत्यापित अग्रसारित करने की समयावधि 11 जुलाई, 2026 से 20 अक्टूबर, 2026 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करने की समयावधि 31 अगस्त, 2026 से 23 अक्टूबर, 2026 तक, एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रूटनी की समयावधि 11 सितम्बर, 2026 से 26 अक्टूबर, 2026 तक।
          संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा के अतिरिक्त अन्य डाटा (त्रूटिरहित के सम्बन्ध में कार्यवाही) जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना 18 सितम्बर, 2026 से 28 अक्टूबर, 2026 तक, मांग सृजन 26 सितम्बर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक ,धनराशि का अंतरण 30 सितम्बर, 2026 से 04 नवम्बर, 2026 तक निर्धारित की गयी