Sunday, 04 October 2026 | 4:17 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :दीपक विश्वकर्मा हत्या काण्ड में न्याय की मांग,कलेक्ट्रेट परिसर में परिजनों का तीसरे दिन धरना जारी।

Share:
जौनपुर :दीपक विश्वकर्मा हत्या काण्ड में न्याय की मांग,कलेक्ट्रेट परिसर में परिजनों का तीसरे दिन धरना जारी।
Read in your preferred language.
जौनपुर :

जौनपुर।जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बीते दिनों खुटहन थाना क्षेत्र के मुज्जकीपुर गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा हत्या काण्ड में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी है।
परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि बीते दिनों दीपक विश्वकर्मा 30 अगस्त को लापता हुए थे।इसके बाद 1सितंबर को उनका शव खेत में मिला था। घटना के बाद से परिजन मामले में न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
धरने पर बैठे परिजनों का कहना है कि मामले में अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने के कारण उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में लगातार तीसरे दिन भी धरना देने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।धरने पर बैठे लोगों ने कहां कि हम सभी लोग यहां तब तक धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।जब तक पुरे मामले की जांच करा कर प्रशासन के द्वारा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। ताकि पिड़ित परिवार को न्याय मिल सके।धरना के दौरान पिड़ित परिवार के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।