Thursday, 05 November 2026 | 6:50 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज जनपद में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आंगनवाड़ी की ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

Share:
कासगंज जनपद में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आंगनवाड़ी की ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
कासगंज  भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 14 नवंबर तक करें आवेदन
डीएम प्रणय सिंह के अनुमोदन के बाद अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त मौका
कासगंज, 4 नवंबर। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को राहत मिली है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के अनुमोदन के बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 नवंबर 2026 कर दी गई है।
पूर्व निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाने वाली इच्छुक एवं पात्र महिलाओं को अब एक और मौका मिला है। अभ्यर्थी 14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करते समय निर्धारित शैक्षिक योग्यता, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
तिथि बढ़ाए जाने से उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं।