Tuesday, 20 October 2026 | 10:55 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई: भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन

Share:
हरदोई: भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन
Read in your preferred language.
हरदोई: (सवायजपुर) जनपद के कस्बा रूपापुर से होकर निकले गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र में ली गई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसानों का गुस्सा फूटा और उन्होंने अपनी बात भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तक पहुंचाई प्रदेश स्तर के पदाधिकारी के आवाहन पर जिला और प्रदेश के पदाधिकारी रूपापुर क्षेत्र के कौशिया गांव के कन्हैयालाल मंदिर के पास  धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया इसमें भारी पुलिस बल भी तैनात रहा और धरना प्रदर्शन में प्रदेश के पदाधिकारियो ने सरकार से मांग की की  बढ़े हुए सर्किल रेट से किसानों को मुआवजा दिया जाए अन्यथा हम यहां से लेकर लखनऊ तक मार्च करेंगे और एक बहुत बड़ा आंदोलन करने की बात कही पदाधिकारियो की बात से साफ लगता है कि सरकार और किसानों के बीच टकराव बनता दिख रहा है