Tuesday, 20 October 2026 | 12:00 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, उद्यान विभाग द्वारा वितरित किया जायेगा आलू का फाउन्डेशन बीज

Share:
प्रयागराज, उद्यान विभाग द्वारा वितरित किया जायेगा आलू का फाउन्डेशन बीज
Read in your preferred language.
प्रयागराज : जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज ने जनपद के समस्त आलू उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि आलू बीज की बिक्री दर में विभागीय आलू की विभिन्न श्रेणीयों के अनुमोदित दरों में धनराशि रू0-1000 प्रति कुन्तल की दर से छूट प्रदान की गयी है। छूट के उपरान्त निम्नलिखित बिक्री दर पर विभागीय आलू बीज उपलब्ध कराया जायेगा। कुफरी आनन्द, श्रेणी आधारित प्रथम, बीज का आकार सीड साइज दर प्रति कुन्तल रू0-2630, कुफरी ख्याति, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार सीड साइज दर प्रति कुन्तल रू0-2630,  कुफरी ख्याति, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार ओवर साइज दर प्रति कुन्तल रू0-2040, कुफरी मोहन, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार सीड साइज दर प्रति कुन्तल रू0-2630 एवं कुफरी मोहन, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार ओवर साइज दर प्रति कुन्तल रू0-2040 है।    

जनपद प्रयागराज के उपरोक्त प्रजातिवार आलू बीज का आवंटन किया गया है, इच्छुक कृषक/आलू उत्पादक एफ.पी.ओ बीज प्राप्त करने हेतु नव आरम्भ समेकित पोर्टल potato.uphorticulture.in पर आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज विकास भवन कक्ष सं0-85 जमा करें, जिससे उत्पादन हेतु आलू बीज प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर पर उपलब्ध कराया जा सके।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858