Tuesday, 20 October 2026 | 12:01 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण, आला-कत्ल के साथ हत्यारोपी दामाद गिरफ्तार

मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा शिवालापुरवा DRB भट्ठा मार्ग पर मृतक की चिता के पास से अभियुक्त संतोष पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम मथना, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण, आला-कत्ल के साथ हत्यारोपी दामाद गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
Read in your preferred language.
लखीमपुर खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस व SOG/स्वाट टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर वृद्ध की हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया गया है। घटना में संलिप्त दामाद को आला-कत्ल (लोहे की नुकीली बल्लम) एवं आला-जरब (खून से सनी शर्ट) के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण:
दिनांक 17.10.2026 को समय लगभग शाम 05:00 से 06:00 बजे के मध्य वादिनी श्रीमती अनीता देवी अपने पिता शिवसागर वर्मा के साथ डीआरबी भट्ठा के पास स्थित खेत में चारा काटने गई थीं। वादिनी स्कूटी से चारा लेकर पहले घर आ गई थीं तथा उनके पिता साइकिल पर चारा लादकर मथना से शिवालापुरवा मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में सुनसान जगह पर अज्ञात हमलावर द्वारा धारदार व नुकीले हथियार से वार कर शिवसागर वर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 830/2026, धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया था।

घटना का कारण:
अभियुक्त संतोष की शादी वर्ष 2003 में वादिनी अनीता देवी से हुई थी। आपसी विवाद के चलते वर्ष 2007 से अनीता अपने पुत्र के साथ मायके में पिता शिवसागर वर्मा के पास रह रही थीं। पारिवारिक न्यायालय में चल रहे भरण-पोषण  के मुकदमे में ससुर शिवसागर वर्मा द्वारा सख्त पैरवी की जा रही थी तथा जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त की 04 बीघा पैतृक जमीन की कुर्की का भय बना हुआ था। दिनांक 16.10.2026 को न्यायालय में पेशी के दौरान जुर्माना न जमा करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिससे आक्रोशित होकर अभियुक्त ने दिनांक 17.10.2026 की शाम अकेले लौट रहे अपने ससुर की रास्ते में नुकीले बल्लम से गोद-गोदकर हत्या कर दी।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी विवरण:
दिनांक 19.10.2026 को प्रातः 06:30 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा शिवालापुरवा DRB भट्ठा मार्ग पर मृतक की चिता के पास से अभियुक्त संतोष पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद वर्मा  निवासी ग्राम मथना, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही पर घटनास्थल से मात्र 15 कदम दूर झाड़ियों से आला-कत्ल व घटना के समय पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद की गई।

गिरफ्तार करने वाली थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली सदर, उ0नि0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, का0 गौरव कुमार, का0 राहुल कुमार, हे0का0 चालक राशिद खान, स्वाट/SOG टीम से उ0नि0 जयप्रकाश यादव (प्रभारी स्वाट टीम) उ0नि0 हिमांशू आनंद, का0 श्री ओम मिश्रा, का0 अरूण कुमार, का0 विकास कुमार मौजूद रहे।