Tuesday, 20 October 2026 | 12:00 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज में भव्य आयोजन को लेकर एसडीएम ने व्यापार मंडलों संग की बैठक, सफलता की बनी रणनीति

कायमगंज तहसील सभागार में एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापार मंडलों और व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और व्यापारियों ने रणनीति पर चर्चा की।
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में भव्य आयोजन को लेकर एसडीएम ने व्यापार मंडलों संग की बैठक, सफलता की बनी रणनीति
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) कायमगंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में नगर के प्रमुख व्यापार मंडलों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भव्य, सफल और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।

बैठक में एसडीएम अभिषेक वर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक सुझाव एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए और कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापारी समुदाय हर संभव सहयोग करेगा। बैठक में व्यापारिक संगठनों के बीच एकजुटता और आपसी समन्वय पर भी जोर दिया गया।

हालांकि कार्यक्रम की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन आयोजन को लेकर व्यापारियों में उत्साह दिखाई दिया। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, पवन गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंसाराम), कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (पिंटू यादव), महामंत्री शैलेश गुप्ता, किरण कमेटी महामंत्री श्यामू गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, महामंत्री संजीव अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा, मनोज गंगवार, विशाल गुप्ता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, राजीव गुप्ता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंत्री सत्यनारायण वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता तथा समाजसेवी सिल्की मिश्रा सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया।