Saturday, 14 November 2026 | 5:55 AM
भारत

गया; 23 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

Share:
गया; 23 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
 गया पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 23 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजदेव यादव और राजेश यादव शामिल हैं।
गया के  वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों / माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
- इसी क्रम में थानाध्यक्ष गुरूआ थाना के द्वारा छापामारी कर 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गुरूआ थाना कांड संख्या-451/26, दिनांक-12.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
- थानाध्यक्ष अंती थाना के द्वारा छापामारी कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अंती थाना कांड संख्या-73/26, दिनांक-10.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
- थानाध्यक्ष मगध मेडिकल थाना के द्वारा छापामारी कर 13 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में मगध मेडिकल थाना कांड संख्या-407/26, दिनांक-12.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही  है।