Saturday, 14 November 2026 | 6:08 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर बने जनपदीय नोडल अधिकारी

सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन की जिम्मेदारी म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य कैप्टन गिरिजा शंकर को सौंपी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, फर्रुखाबाद के आदेशानुसार उन्हें जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर बने जनपदीय नोडल अधिकारी
फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन की जिम्मेदारी म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य कैप्टन गिरिजा शंकर को सौंपी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, फर्रुखाबाद के आदेशानुसार उन्हें जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसी क्रम में 20 नवंबर 2026 को म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जनपद स्तरीय भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
जनपदीय नोडल अधिकारी कैप्टन गिरिजा शंकर के निर्देशानुसार जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 18 नवंबर 2026 को विद्यालय स्तर पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता से दो-दो विजेता छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा।
विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के नाम संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा 19 नवंबर 2026 तक म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में भेजना अनिवार्य होगा, ताकि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां समय से पूरी की जा सकें।
कैप्टन गिरिजा शंकर ने जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित सड़क व्यवहार और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का व्यापक संदेश पहुंचाया जा सकता है।