फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए नामजद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 12.11.2026 को डायल 112 के माध्यम से ग्राम सरवर आलमपुर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची थाना जहानगंज पुलिस ने मृतक की शिनाख्त दीपक पुत्र स्व. नन्दराम (निवासी: ग्राम नगला चाहर, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़) के रूप में की। मृतक के भाई (वादी) की तहरीर के आधार पर थाना जहानगंज पर मु०अ०सं० 216/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS के तहत अभियुक्त सुभाष चंद्र कुशवाहा व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुभाष चंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ का खुलासा:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सुभाष चंद्र कुशवाहा ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दिनांक 11.11.2026 की रात जब वह खेत से घर लौटा, तो उसने दीपक को अपनी पुत्री के साथ घर के अंदर देख लिया था। इस बात से आक्रोशित होकर उसने घर में रखे बांस के डंडे से दीपक के साथ मारपीट की तथा अपने भतीजे विमलेश उर्फ भूरे पुत्र स्व. जितेन्द्र को बुलाकर दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर दीपक की हत्या कर दी और शव को खंडहर के पास फेंक दिया था। अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
बरामदगी का विवरण:
- 01 अदद बांस का डंडा व रस्सी (हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल)
- 01 हरे रंग की रेडीमेड शर्ट (घटना के समय पहनी हुई, जिस पर खून के लाल दाग लगे हैं)
- 01 अदद मोबाइल फोन
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 216/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन पाल
- उ०नि० श्री घनश्याम सिंह
- का० अंकुर
- का० सोनू