फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेपुर पुलिस टीम ने 'प्रतिबिम्ब पोर्टल' (Pratibimb Portal) से प्राप्त इनपुट और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10.87 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को दबोच लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 12.11.2026 को थाना राजेपुर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल से साइबर संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। इसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध करन पुत्र श्याम सिंह (निवासी: हरिहरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गई गहन जांच में यह पाया गया कि अभियुक्त करन के 05 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 साइबर शिकायतों के माध्यम से 10,87,488/- रुपये की ठगी की धनराशि मंगाई गई थी। इस संबंध में थाना राजेपुर पर मु०अ०सं० 216/2026 धारा 318(4) BNS तथा 66D IT Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का खुलासा:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त करन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने बैंक खाते खुलवाकर किराए पर देता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य 'जस्ट डायल' (Justdial) या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सीमेंट, गेहूं, चीनी, काजू, बादाम, कोल्ड ड्रिंक आदि सामान सस्ते दामों में बेचने के फर्जी विज्ञापन और दस्तावेज अपलोड करते थे। जो लोग भी उनके झांसे में फंसकर ऑर्डर करते थे, उनसे पैसे इन्हीं किराए के खातों में ट्रांसफर करवा लिए जाते थे और इस प्रकार वे बड़े पैमाने पर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
बरामदगी का विवरण:
- 01 एंड्रॉएड मोबाइल फोन
- 01 अदद सिम कार्ड
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 216/2026 धारा 318(4) BNS व 66D IT Act, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़
- मु०अ०सं० 64/2025 धारा 318(4)/316(2) BNS, थाना मेमारी, जिला पूरवा बर्धमान, पश्चिम बंगाल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह
- ASI श्री सत्येन्द्र कुमार
- हे०का० विश्वनाथ सिंह
- का० धीरज (वीरज)
- का० सौरभ सिंह