Tuesday, 17 November 2026 | 5:34 AM
भारत

गया: सुंदरी देवी की मृत्युपरांत भोक्ता समुदाय ने किया मृत्युभोज का बहिष्कार, बहिष्कार, बहिष्कार से लगेगा फिजूलखर्ची पर रोक

Share:
गया: सुंदरी देवी की मृत्युपरांत भोक्ता समुदाय ने किया मृत्युभोज का बहिष्कार, बहिष्कार, बहिष्कार से लगेगा फिजूलखर्ची पर रोक

 गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड 
 अंतर्गत मनफर (बिघी) गांव में  सुंदरी देवी की मृत्युपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामूहिक मृत्युभोज का बहिष्कार भी किया गया। संविधान व विज्ञान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ के नेता रहे सोमर सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि मृतक भोज में होने वाले फिजूल खर्ची पर रोक लगाने व रूढ़िवादी परंपराओं से निजात दिलाने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा में सुंदरी देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी चर्चा की गई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद प्रमुख लोगों में पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मेहता, अर्जक संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी, सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह भोक्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव ,इंद्रदेव यादव, शिक्षक कृष्णदेव यादव, अजय कुमार,उपमुखिया टेनारायण यादव, नंदलाल सिंह भोक्ता, रघुनंदन यादव, पूर्व सरपंच लखन सिंह भोक्ता, संफूल देवी, रुपलाल सिंह भोक्ता, तिलेश्वर सिंह भोक्ता, सुरेंद्र सिंह भोक्ता, जीतेंद्र सिंह भोक्ता,मृतक के पुत्र रामदेव सिंह भोक्ता आदि शामिल रहे। श्रद्धांजलि सभा में परिजनों व आगंतुकों ने सुंदरी देवी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। विदित हो कि सुंदरी देवी (80 वर्ष )की मृत्यु बीते 5 नवंबर 2026 को हो गयी थी।
स्मरणीय है कि इस क्षेत्र में अर्जक संघ का प्रभाव के कारण शादी और श्राद्ध में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने में कुछ सफलता मिलने लगी है।