Wednesday, 04 November 2026 | 10:35 AM
उत्तर प्रदेश

आगामी दीपावली को लेकर खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ कार्यवाही

Share:
आगामी दीपावली को लेकर खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ कार्यवाही
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से दीपावली त्यौहार को लेकर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में विभिन्न खाद्य पदार्थ और प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही की गई जिसमें हजारों किलो का सामान जिसकी लाखों रुपए की कीमत है उस पर जब्त के साथ नष्ट करने का काम किया गया। 
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उदय राज मौर्य, सुमांशु सचान  की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर एक, गांधी नगर महाराजगंज स्थित महाराजगंज ट्रेडर्स का  निरीक्षण करते हुए Fortified Refined Soyabean Oil की गुणवत्ता की जांच के लिये एक सैंपल संग्रहीत किया गया । वहीं कुल 748 किलो ग्राम  Fortified Refined Soyabean Oil जिसका बाज़ार मूल्य 1 लाख 30 हजार 900 रुपये है उसे  सीज़ कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि विभाग के आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया है। 21 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कि गई कार्रवाई की दो टीम में एसडीएम की अगुवाई में चल रही है। और एक टीम हमारे निर्देशन में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सलोन क्षेत्र में रिफाइंड राइस ब्रांड तेल में माया और सैनिक ब्रांड के 632 किलो का सामान जप्त किया गया है जिसकी कीमत 1लाख 25 हजार है। वही सदर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में रिफाइंड सोयाबीन के 748 किलो ग्राम तेल को जप्त किया गया जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार 900 रुपये है। वहीं खाद्य पदार्थों में सागर स्वीट्स, नरेश और गोपाल स्वीट्स जैसे जाने माने प्रतिष्ठानों से बेसन लड्डू के तीन बेसन के दो पेड़ा कराची हलवा मेवा के एक-एक और काजू पान के दो सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए हैं वहीं अमावस क्षेत्र के तकिया में नमकीन भुजिया का एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है और यहां से 17,900 रुपये का 163 किलोग्राम नमकीन जप्त किया गया है वहीं अमावा ब्लाक कायम पान मसाला के 837 पैकेट जप्त किए गए हैं जिसकी मार्केट वैल्यू 3 लाख 90 हजार रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि जगतपुर ब्लाक में 44 हजार 700 रुपये का 179 किलो जीरा, 39 हजार 360 रुपये कीमत की 665 किलोग्राम मटर डाल भी जब्त की गई है। मानिकचंद सिंह ने बताया कि नकली खोवा और मिठाई पर भी कार्रवाई हुई है जिसमें ऊंचाहार में 150 किलो नकली खोया नष्ट किया गया वहीं 3064 किलो खोया जब किया गया जिसकी कीमत 8 लाख 39 हजार 181 रुपए है। वही 432 किलो का खोवा पनीर व मिठाई जिसकी कीमत 2 लाख 11 हजात 460 रुपये है उसे नष्ट किया गया है। यह कार्रवाई 31 अक्टूबर और 4 नवंबर के बीच की गई है उन्होंने यह भी बताया कि इस समय विभाग का फोकस बाहर से आने वाले नकली सामान पर है।