Thursday, 19 November 2026 | 7:47 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को दबोचा

थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। ​थाना कमालगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 346/2026 धारा 305(a) BNS से संबंधित मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धाराओं (331(4)/317(2) BNS) की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Share:
फर्रुखाबाद: पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को दबोचा
पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर चोर

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध, अपराधियों एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कमालगंज पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 27.10.2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज पर मु०अ०सं० 346/2026 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर दो नए अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ दबोच लिया। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​मोहम्मद सैफ पुत्र दफेदार उर्फ साहिद (निवासी: ग्राम ईशापुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़)

  1. ​अब्दुल पुत्र इंतजार (निवासी: खलासपुर जरारी, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़)

​बरामदगी का विवरण:

  • ​07 अदद पीतल के बर्तन

  • ​02 अदद गैस सिलेंडर (01 इंडेन और 01 भारत गैस)

  • ​5,200/- रुपये नगद

​पूछताछ व आपराधिक इतिहास:

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देने की बात कही है। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मु०अ०सं० 346/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(2) BNS (थाना कमालगंज) से संबंधित है।

​गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  1. ​थानाध्यक्ष श्री दीपक कुमार त्रिवेदी

  1. ​उ०नि० श्री कल्लू प्रसाद यादव

  1. ​का० ब्रजेश कुमार

  1. ​का० सन्तोष कुमार

  1. ​का० हिमांशू

  1. ​का० मोहनलाल