Thursday, 19 November 2026 | 7:53 AM
भारत

पटना: मुख्यमंत्री ने आज वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का किया निरीक्षण

Share:
पटना: मुख्यमंत्री ने आज वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का किया निरीक्षण
 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 21 नवंबर 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा |
 मुख्यमंत्री जी ने राघोपुर के रुस्तमपुर में निर्मित हेलीपैड तथा पुल के पिलर संख्या 23 और 24 के बीच विकसित किए जा रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र (जाफरपट्टी) स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं आपातकालीन सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राघोपुर सहित पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हुआ है। उन्होंने छह लेन पुल का नामकरण 'नीतीश सेतु' किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।