गया पुलिस ने NDPS Act के एक कांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार जिले में अफीम की खरीद/बिक्री/भण्डारण एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी/धंधे में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक-02.03.2026 को थानाध्यक्ष इमामगंज थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मलहारी एवं मंझवलिया के आस-पास वन क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है।
उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष इमामगंज एवं इमामगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी सशस्त्र बल के साथ ग्राम मलहारी एवं मंझवलिया के वन क्षेत्र में अफीम की खेती को विनष्ट किया गया था।
इस संबंध में इमामगंज थाना कांड सं0-54/26, दिनांक-02.03.2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
इमामगंज थाना द्वारा लंबित कांडों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के अंतर्गत इस कांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है, कि पूर्व में उक्त कांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का में ललन यादव
राजदेव भारती, पे0 कैलु भारती, सुरेन्द्र भारती, पे0 डिललू भारती,मुकेश भारती, सा0 बरहा, सभी थाना चकरबंधा, जिला गया शामिल हैं।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।