फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना कादरीगेट पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मु०अ०सं० 276/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए वांछित/संदिग्ध अभियुक्त आनंद पुत्र बाबूराम (निवासी: भोपटपट्टी, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
- 01 अदद सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल (चोरी की)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 276/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़