Monday, 23 November 2026 | 2:20 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र के बघार नाला के खंती में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

शनिवार सुबह फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पुटरी मंदिर रोड स्थित बघार नाला के पास खंती में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ​मृतक की पहचान गांव गुतासी निवासी ऋषभ के रूप में हुई है, जो नवाबगंज में मौसी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहा था।
Share:
फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र के बघार नाला के खंती में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
युवक का बघार नाला की खंती में पड़ा शव, जांच करती पुलिस

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुटरी मंदिर रोड स्थित बघार नाला के पास खंती में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक भी पड़ी मिली। सुबह-सुबह खंती में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

80541

​निजी ड्राइवर के रूप में हुई पहचान

मृतक युवक की पहचान गांव गुतासी निवासी लक्ष्मी नारायण शाक्य के 35 वर्षीय पुत्र ऋषभ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऋषभ फर्रुखाबाद के सराफा एवं व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी का निजी ड्राइवर था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी पूजा समेत परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

80543

​शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था घर

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण शाक्य ने बताया कि ऋषभ शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नवाबगंज में मौसी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात लगभग 1:00 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक, यह हादसा कैसे हुआ और रात में उसके साथ कौन था, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया गया कि सुबह सबसे पहले ऋषभ के चाचा निर्मल उर्फ छोटे ने खंती में शव देखा था।

80553

​दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ऋषभ की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि ऋषभ के परिवार में पत्नी के अलावा 9 वर्षीय बेटी शिवन्या और 5 वर्षीय बेटी आकांक्षा हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

80547

​पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच

खंती में शव मिलने की सूचना पर SHO रामसहाय, बघार चौकी प्रभारी रामकेश यादव, बीबीगंज चौकी प्रभारी काशिफ हनीफ और हथियापुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

80551