Thursday, 17 September 2026 | 6:41 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चर्चित कादरीगेट के थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जिले में पुलिस विभाग के आंतरिक पुनर्गठन के तहत आज एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक श्री आमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक थाना कादरीगेट के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ के प
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चर्चित कादरीगेट के थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जिले में पुलिस विभाग के आंतरिक पुनर्गठन के तहत आज एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक श्री आमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक थाना कादरीगेट के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और स्थानांतरण आदेश के अनुपालन की आख्या गोपनीय कार्यालय को लौटती डाक से शीघ्र उपलब्ध कराएं।

इस स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। आमोद कुमार सिंह एक अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं और जनशिकायत प्रकोष्ठ में उनकी नियुक्ति से नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद की जा रही है।

फतेहगढ़ पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के पुनर्गठन से विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और जनसेवा की दिशा में प्रभावशाली कदम उठाए जाते रहे हैं।