Thursday, 17 September 2026 | 12:21 AM
भारत

फर्रुखाबाद:विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ में बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने किया जागरूक

फर्रुखाबाद ,आज विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने जागरूक करते हुए बताया की एड्स केवल और केवल असुरक्षित यौन संबंध एवम संक्रमित रक्त के चढ़ने से और संक्रमित इंजेक्शन से होता है। एड्स हाथ मिलाने , एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से एड्
Share:
फर्रुखाबाद:विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ में बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद ,आज विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ बंदियों को एड्स के प्रति चिकित्साधिकारी डॉ विजय अनुरागी ने जागरूक करते हुए बताया की एड्स केवल और केवल असुरक्षित यौन संबंध एवम संक्रमित रक्त के चढ़ने से और संक्रमित इंजेक्शन से होता है। एड्स हाथ मिलाने , एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से एड्स नही फैलता। महिला बंदियों के समूह के मध्य एड्स दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ।इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद द्वारा भी बंदियों को जागरूक करते हुए बताया गया की एड्स से बचाव ही इलाज है लेकिन एचआईवी पॉजिटिव होने का मलतब जीवन समाप्त होना नही है।समय से जांच करवाने , समय से दावा खाने और परहेज करने से लंबा सुखी जीवन जिया जा सकता है है। इस अवसर पर राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की श्रीमती वंदना सिंह द्वारा भी महिला बंदियों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया । इस अवसर पर श्री अखिलेश कुमार जेलर, श्री शैलेश सोनकर, अखिलेश मिश्रा और श्रीमती सरोज देवी उपकारापाल उपस्थिति रही।