फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, श्री अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरीगेट पुलिस ने कार्रवाई की।
दिनांक 06.10.2026 को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास नारायणपुर स्थित डी.डी. मोटर्स गैराज से अवैध रूप से संग्रहीत पटाखों के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
दीपावली और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध आतिशबाजी के भंडारण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भारी मात्रा में गैर-कानूनी तरीके से रखी गई आतिशबाजी बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:
दुर्गेश शाक्य पुत्र स्व. हृदेश कुमार, निवासी मो. अमीन खां फर्रुखाबाद, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।
देवेश शाक्य पुत्र स्व. हृदेश कुमार, निवासी मो. अमीन खां फर्रुखाबाद, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।
राघवेन्द्र कुमार उर्फ राघव पुत्र परमेश्वर दयाल, निवासी कुईयाबंटू, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।
बरामदगी का विवरण:
पुलिस द्वारा मौके से कुल 11 कार्टून अवैध आतिशबाजी बरामद की गई,
जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
11 कार्टून विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी (अनार, चकरी, सुतली बम, रॉकेट, फैंसी पटाखे आदि)
120 स्काईशॉट जैकपॉट (2 अदद)
06 बड़ी फुलझड़ी एवं 02 छोटी फुलझड़ी
कानूनी कार्रवाई:
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 236/2026, धारा 9(ख)(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इस मुकदमे से दर्ज हुआ है।
पुलिस टीम:
सफल कार्रवाई करने वाली टीम में उप-निरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल अमित कुमार सैनी तथा कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।