Thursday, 17 September 2026 | 5:37 AM
भारत

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना शमसाबाद का किया निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात तथा थाना कार्यालय का निरीक्
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना शमसाबाद का किया निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात तथा थाना कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अपराध रजिस्टर, आगंतुक पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, रखरखाव के कार्य नियमित रूप से कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।