Thursday, 17 September 2026 | 12:18 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: सातनपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, मोहल्लावासियों ने चेयरमैन को सौंपा प्रार्थना पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद के मोहल्ला सातनपुर में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मोहल्ले के निवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने गलत स्थान पर सड़क निर्माण क
Share:
फर्रुखाबाद: सातनपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, मोहल्लावासियों ने चेयरमैन को सौंपा प्रार्थना पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद के मोहल्ला सातनपुर में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मोहल्ले के निवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने गलत स्थान पर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया।

मोहल्ले के सतेन्द्र मिश्रा, पप्पू शाक्य, सुबोध शाक्य, राकेश यादव, शेर सिंह, कश्मीर सिंह, नन्दकिशोर दुबे व वंदेमातरम सहित अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 2 विवेकानंद नगर स्थित सातनपुर में पप्पू शाक्य व शिवम के मकान से नाले तक की सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में यह रास्ता बेहद दुर्गम हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मोहल्लावासियों का कहना है कि यदि इस सड़क का सही तरीके से निर्माण कर दिया जाए तो उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन आरोप है कि चेयरमैन द्वारा इस आवश्यक मार्ग को छोड़कर रजनीश शुक्ला के मकान से नाले तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले से बनी सड़क पप्पू शाक्य व शिवम के मकान तक ही है और मात्र लगभग 30 मीटर का हिस्सा बाकी है, जिसे नाले तक जोड़ा जाना आवश्यक है। इसके बावजूद इस हिस्से को नजरअंदाज किया जा रहा है।

मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।