Wednesday, 30 September 2026 | 4:01 AM
उत्तर प्रदेश

इटावा : बारिश और जलभराव के कारण पीड़ित ग्रामीण के मकान की दीवार गिरी ,राजस्व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का किया सर्वे

Share:
इटावा : बारिश और जलभराव के कारण पीड़ित ग्रामीण के मकान की दीवार गिरी ,राजस्व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का किया सर्वे
Read in your preferred language.
ताखा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बछरोई  किरतपुर में लगातार हुई बारिश का पानी भरने और जलनिकासी न होने से एक गरीब ग्रामीण के मकान की पक्की दीवार ढह गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से है, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही राजस्व लेखपाल राकेश *कुमार नेगी*ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने का आश्वासन दिया 

 जहां पिछले तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव में जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों का पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो गया है। इसी जलभराव की वजह से [पीड़ित योगेंद्र कुमार निवासी किरतपुर तहसील ताखा जनपद इटावा के मकान की दीवार पूरी तरह से  भरभराकर गिर गई। 

गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल *राकेश कुमार नेगी*तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित के घर का निरीक्षण किया और गिरी हुई दीवार का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की।


"वही लेखपाल राकेश कुमार नेगी ने बताया मकान की दीवार गिरने की सूचना पर मैं यहां सर्वे के लिए आया हूं। जलभराव के कारण नुकसान हुआ है। मैंने मौके का मुआयना कर लिया है और नियमानुसार आपदा राहत कोष से पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।"

प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही आर्थिक सहायता देने की बात तो कही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्रामीण इलाकों में जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा, ताकि किसी और का आशियाना इस तरह मलबे में न तब्दील हो।