Tuesday, 15 September 2026 | 6:13 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में रंजिश में बुजुर्ग को चाकू मारा, घायल

पाली थाना क्षेत्र के इनायपुर गांव में गुरुवार रात रंजिश में एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इनायतपुर निवासी राम बरन (70) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था। इसी दौरान ग
Share:
हरदोई में रंजिश में बुजुर्ग को चाकू मारा, घायल
Read in your preferred language.

पाली थाना क्षेत्र के इनायपुर गांव में गुरुवार रात रंजिश में एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनायतपुर निवासी राम बरन (70) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था। इसी दौरान गांव के दो लोगों ने रंजिश के कारण हमला कर दिया। चाकू लगने से उसे गले में गंभीर चोटें आईं और घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपी भाग निकले। बुजुर्ग ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है और जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।