Tuesday, 15 September 2026 | 5:43 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरदोई में कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नघेटा रोड स्थित आयकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश भर में जनसमर्थन मिल रहा है। इसी
Share:
हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Read in your preferred language.

हरदोई में कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नघेटा रोड स्थित आयकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश भर में जनसमर्थन मिल रहा है। इसीलिए सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने कांग्रेस के मुख्य खाते के अलावा क्राउड फंडिंग और युवा कांग्रेस के खाते को भी फ्रीज कर दिया है।

जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉंन्ड पर रोक लगने और सभी राजनीतिक दलों से चंदे का ब्योरा मांगे जाने के फैसले से भाजपा बौखला गई है। नेतम भारतीय ने भी आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता पूरनलाल रावत, अनिल वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, सालिगराम पाल आदि मौजूद रहे।