Monday, 26 October 2026 | 6:33 PM
उत्तर प्रदेश

एटा पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्ण दुबे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

2027 में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा, सपा पर परिवारवाद और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप
Share:
एटा पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्ण दुबे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्ण दुबे, स्वागत करते हुए कार्यकर्ता
द दस्तक 24: एटा उत्तर प्रदेश:
एटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्ण दुबे के एटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए दावा किया कि पार्टी प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।
दुबे ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीडीए के नारे पर सवाल उठाते हुए भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत का उल्लेख किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने एआई वीडियो के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव को घेरते हुए आरोप लगाया कि इस तरह के वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टीकरण और सनातन विरोधी सोच रखने का आरोप भी लगाया।
अभिषेक कृष्ण दुबे ने रोजगार, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इन्हीं कार्यों के आधार पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन हासिल करेगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों के दम पर एक बार फिर सत्ता में वापसी का विश्वास व्यक्त किया।