Thursday, 17 September 2026 | 1:59 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में ओवरलोड एवं अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार डम्पर सीज़

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ओवरलोड एवं अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद के नेतृत्व में, ARTO प्रवर्तन टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बघार के पास 10 जुलाई 2025 को की गई। छापेमारी के दौरान कु
Share:
फर्रुखाबाद में ओवरलोड एवं अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार डम्पर सीज़
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ओवरलोड एवं अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद के नेतृत्व में, ARTO प्रवर्तन टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बघार के पास 10 जुलाई 2025 को की गई।

छापेमारी के दौरान कुल चार डम्पर खड़े पाए गए, जिनमें मोरम लदी हुई थी। कार्रवाई के तहत एक डम्पर को चौकी सेंट्रल जेल की अभिरक्षा में और तीन डम्पर मय मोरम लदे चौकी आईटीआई की अभिरक्षा में सौंपे गए। अधिकारियों के अनुसार, इस संयुक्त कार्रवाई से दोनों विभागों को लगभग ₹7,63,750/- राजस्व के रूप में प्राप्त होंगे। यह कार्रवाई अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस प्रकार की कार्रवाइयों से न केवल राजस्व की हानि को रोका जाएगा, बल्कि सड़क सुरक्षा और खनन नियंत्रण को भी सुनिश्चित किया जाएगा।