महराजगंज जौनपुर
आशा सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि हम स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण, पोलियो,गर्भवती महिलाओं का प्रसव, आयुष्मान कार्ड,आदि हम सभी आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख कार्य करते हैं। इसके बावजूद हम दर दर भटकने को मजबूर है। आंगनबाड़ी संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ा दिया गया। लेकिन हमारा मानदेय नहीं बढ़ाया गया। हमें उचित रूप से न्यूनतम 20000 मानदेय दिया जाए। जिसकी मांग को लेकर हम लोग 13 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। फिर भी यदि हमारी मांगे नही मानी गई तो हम लोग कार्य बहिष्कार कर जनपद मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर अपनी मांगों को लेकर नारे भी लगाए।चिकित्साधिकारी महराजगंज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौपा।
इस अवसर पर किरण यादव, मीरा सिंह,ललिता यादव सुमन बिना,सुनीता गौतम,उमा सिंह, मालती पाल, मनोरमा यादव,सावित्री गुप्ता,सुधा तिवारी, आरती देवी, विद्यावती,मनोरमा देवी,मंजू सिंह,सीमा सिंह, समेत सैकड़ो आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।