Sunday, 29 November 2026 | 9:10 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज के थाना सहाबर में हत्या के प्रयास में बांछित अभियुक्त को मय पिस्टल और कारतूस के गिरफ्तार किया

Share:
कासगंज के थाना सहाबर में हत्या के प्रयास में बांछित अभियुक्त को मय पिस्टल और कारतूस के गिरफ्तार किया
कासगंज ः कासगंज में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और तीन कारतूस बरामद अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहावर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस ने शनिवार, 28 नवंबर को यह कार्रवाई की। थाना सहावर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 426/26, धारा 109(1) बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित अमहद नवी पुत्र आरिफ निवासी कस्बा सहावर को सोरों-सहावर मार्ग पर जमालपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान 7.8 एमएम की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी थाना सहावर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।