कासगंज में काउंसिलिंग और सार्थक प्रयास से 01 परिवार मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से एक साथ रहने को हुआ राजी पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.11.2026 को टूटने की कगार पर खड़े 01 परिवार की काउंसिलिंग कर दोनों पक्षों को समझाते हुए आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया है। आवेदिका-* सीमा पुत्री महेंद्र पाल निवासी डोरई थाना कोतवाली कासंगज जनपद कासगंज
*प्रतिपक्षी-* चरनसिंह पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम नगला करुआ थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में उक्त मामले की पत्रावली प्रचलित थी। परिवार को परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। आज की बैठक में परिवार परामर्श केन्द्र की महिला आरक्षी कल्पना शर्मा व काउंसलर प्रिया व शिखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे, जिनके सार्थक प्रयासों से दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने को राजी हुए हैं। परिवार परामर्श केन्द्र टीम के उक्त सराहनीय कार्य हेतु दोनों पक्षों द्वारा कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।