Monday, 23 November 2026 | 3:55 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज पुलिस द्वारा रूड डायवर्जन का नक्शा तैयार

Share:
 कासगंज पुलिस द्वारा रूड डायवर्जन का नक्शा तैयार
कासगंज पुलिस ट्रेफिक डायवर्जन  कृपया अवगत कराना है कि विगत वर्ष कि भाँति इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली गंगा स्नान पर्व दिनांक 24.11.2026 को मनाया जायेगा। इस पर्व पर विभिन्न जनपदों/राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत लहरा गंगा घाट व कछला गंगा घाट व हरि की पैड़ी पर गंगा स्नान किया जाता है। जिससे यातायात/जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
 अतः इस पर्व को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 23.11.2026 समय 20:00 बजे से दिनांक 24.11.2026 समय 20:00 बजे तक कासगंज शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।
1. जनपद एटा से बदायूँ बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड़ से डायवर्ट कर अमरपुर घाट बाईपास से मण्डी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुण्डवारा क्षेत्र होते हुये कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूँ की सीमा में प्रवेश करेंगे।
2. हाथरस से बदायूँ बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को नदरई तिराहा सौरभ ढाबा एटा रोड़ से डायवर्ट कर अमरपुर घाट बाईपास से मण्डी तिराहा कासगंज सहावर, गंजडुण्डवारा, क्षेत्र होते हुये कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूँ की सीमा में प्रवेश करेंगे।
3. अलीगढ से बदायूँ-बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को हजारा नहर पुल से मामों बाईपास से गोरहा नहर पुल से डायवर्ट कर सहावर, गंजडुण्डवारा, क्षेत्र होते कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूँ की सीमा में प्रवेश करेंगे।
4. कछला गंगा घाट से जनपद कासगंज की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को दुपहिया मोड़ नगरिया थाना सोरों से डायवर्ट कर कस्बा याकूतगंज से सहावर से अमांपुर से सिढ़पुरा होते हये अपने-अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेगें।
5. सोरों की तरफ से बरेली बदायूं की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को पुलिस चौकी नगरिया से पहले नगरिया तिराहा से शहवाजपुर होते हुये कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूँ की सीमा में प्रवेश करेंगे।
6. बदायूं की तरफ से कादरगंज गंगा पुल से आने वाले भारी वाहनों को तरसी तिराहे पटियाली से सिढपुरा होते हुये अपने-अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेगें।
*श्रद्धालुओं के समस्त प्रकार के वाहनों के लिये निम्न पार्किंग स्थल बनाये गये हैं।*
पार्किंग 1.* गोला कुआं के पास निर्माणाधीन रोड पर
*पार्किंग 2.* घोड़ा मेला ग्राउण्ड सोरों
*पार्किंग 3.* मेला ग्राउण्ड सोरों
*पार्किंग 4.* पुरानी पुलिस लाइन