Monday, 23 November 2026 | 3:55 PM
भारत

खोया हुआ 85 मोबाइल गया पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया जिम्मा

Share:
खोया हुआ 85 मोबाइल गया पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया जिम्मा
गया जी पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 85 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष तकनीकी टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने आधुनिक तकनीकी अनुसंधान और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम मोबाइलों को ट्रैक कर सफलतापूर्वक बरामद किया।

बरामदगी के बाद एसएसपी द्वारा सभी 85 मोबाइल फोन सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। महीनों बाद अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों में हर्ष का माहौल रहा।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और साथ ही CEIR पोर्टल पर भी इसकी जानकारी अवश्य दें, ताकि पुलिस को मोबाइल को खोजने में आसानी हो।