Monday, 23 November 2026 | 3:55 PM
विश्व

पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देने का किया ऐलान

Share:
पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देने का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा कि इस निमंत्रण और गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. आपसी सम्मान, अटूट विश्वास और सद्भावना नेपाल-भारत संबंधों की नींव हैं. हमारे दोनों देशों के लोग ही इस अनूठे रिश्ते के केंद्र में हैं. नेपाल और भारत के बीच के संबंध हिमालय की तरह अडिग और समुद्र की तरह विशाल हैं. हमारी यह घनिष्ठता इतनी गहरी है कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. एक भरोसेमंद पड़ोसी के रूप में, भारत प्राकृतिक आपदाओं और कठिन समय में हमेशा सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है. इसके लिए, मैं भारत सरकार और यहां के लोगों का हार्दिक धन्यवाद करता हूं. 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं है. अटूट विश्वास का रिश्ता है. हमारी खुशियां और चुनौतियां साझी है. हम एक दूसरे के प्रगति में साथी हैं. मुश्किल समय में एक दूसरे का सहारा भी हैं. नेपाल बाढ़ में नुकसान के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये डेवलपमेंट पैकेज की घोषणा करते हैं.