Tuesday, 15 September 2026 | 5:21 PM
उत्तर प्रदेश

रहस्यमयी तरीके से स्कूल से लापता हुई 2 छात्राएं, मैनपुरी में मिली

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से दो छात्राएं रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। दोनों सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गईं थीं, उसके बाद वे लौटकर नहीं आईं। मामला थाना ट्रांसयमुना के ग्रीन क्लीन स्कूल में पढने वाली 7वीं और 10वीं की छात्राओं का था। छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचने पर उनके परिवार ने उन्हें
Share:
रहस्यमयी तरीके से स्कूल से लापता हुई 2 छात्राएं, मैनपुरी में मिली
Read in your preferred language.

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से दो छात्राएं रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। दोनों सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गईं थीं, उसके बाद वे लौटकर नहीं आईं।

मामला थाना ट्रांसयमुना के ग्रीन क्लीन स्कूल में पढने वाली 7वीं और 10वीं की छात्राओं का था। छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचने पर उनके परिवार ने उन्हें खोजने का प्रयास किया। स्कूल से घर के लिए निकली दोनों बच्चियों का सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दिया आश्वासन तो भीड़ हुई शांत
पुलिस स्कूल पहुंच गईं, वहीं परिवार के लोगों के क्षेत्रीय लोगों की भी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने स्कूल पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत कराते हुए जल्द से जल्द छात्राओं को तलाश लेने का आश्वासन दिया।

इस पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत कराते हुए छात्राओं की तलाश जारी रखी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन्हें उनके परिवार के साथ मैनपुरी में ढूंढ निकाला।

CCTV से खुला राज
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला कि वे मैनपुरी के थाना कुरावली में नजर आ रही थीं। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर उनके परिवार से फोटो मांगी और जब उनकी पहचान सही साबित हुई, तो थाना ट्रांस यमुना की पुलिस और परिवारजन छात्राओं को मैनपुरी लेने निकले।