Wednesday, 16 September 2026 | 4:38 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: जिलेदार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर

पुत्र को लेने के लिए बाइक से रोडवेज बस स्टैंड जा रहे नहर विभाग के जिलेदार रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। आगरा के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। नहर विभाग में जिलेदार थे प्रदीप कुमार शहर कोतवाली के गांव प्रसादपुर निवासी प्रदीप कुमार नहर विभाग में जिलेदार थे। उनका पुत्र आशीष को
Share:
मैनपुरी: जिलेदार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर
Read in your preferred language.

पुत्र को लेने के लिए बाइक से रोडवेज बस स्टैंड जा रहे नहर विभाग के जिलेदार रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। आगरा के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

नहर विभाग में जिलेदार थे प्रदीप कुमार
शहर कोतवाली के गांव प्रसादपुर निवासी प्रदीप कुमार नहर विभाग में जिलेदार थे। उनका पुत्र आशीष कोटा में रहकर आइआइटी की तैयारी कर रहा है। रविवार को आशीष घर आ रहा था। रात नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो उसने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। इस पर प्रदीप कुमार बाइक लेकर पुत्र को लेने बस स्टैंड के लिए रवाना हुए। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर ललूपुरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए।

हेलमेट नहीं लगाए थे सिर में गंभीर चोटें
वे हेलमेट नहीं लगाए थे। जिसके चलते उनके सिर में गंभीर चोट आई। काफी देर तक वे बस स्टैंड पर नहीं पहुंचे तो आशीष ने उन्हें फोन किया। इस बीच किसी राहगीर ने फोन उठाकर आशीष को सड़क दुर्घटना की जानकारी दी। इस पर आशीष ने अपने अन्य स्वजन को फोन पर घटना के बारे में बताया तो स्वजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

सोमवार सुबह तोड़ा दम
प्रदीप कुमार को अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एक अस्पताल में सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की बात कह रही है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ