Thursday, 17 September 2026 | 2:06 AM
भारत

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर जताया शोक

  लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढा
Share:
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर जताया शोक
Read in your preferred language.

 
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार एवं पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।गौरतलब है कि प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।