पटना से औरंगाबाद जाने के क्रम में शेरघाटी रुके थे
गया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
गया, 4 अक्टूबर।
पटना से औरंगाबाद जाने के क्रम में रविवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का शेरघाटी में राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और राजद नेता प्रमोद वर्मा ने बताया कि औरंगाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में महा-मिलन समारोह प्रस्तावित है। समारोह के दौरान रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि महा-मिलन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
शेरघाटी में स्वागत के दौरान उप प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री, शम्भू सिंह, सोहराब खान, राम लखन पासवान, दिनेश यादव , शकील खान नजीब अख्तर, वसीम रज़ा मोहम्मद ,प्रिंस सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।