लखीमपुर खीरी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदया सदर के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में मंगलवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी गढ़ी उ0नि0 जय कृष्ण तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल व संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शिवालापुरवा भट्ठा रोड, मथना मोड़ के पास से 1 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त दीपांशू पुत्र अवधेश दीक्षित निवासी ग्राम ढखवा मजरा खईयां थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जय कृष्ण तिवारी प्रभारी चौकी गढ़ी, हे0का0 सुनील कुमार वर्मा, का0 दक्ष दुबे, का0 राधेश्याम मौजूद रहे।