Monday, 26 October 2026 | 7:38 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: पुलिस ने आरोपी चोर को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Share:
जौनपुर: पुलिस ने आरोपी चोर को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मछलीशहर जौनपुर

मछलीशहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 अक्टूबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक, चुंगी चौराहे पर चेकिंग के दौरान काले और लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक बाइक मोड़ने का प्रयास किया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की उसकी पहचान दशरथ प्रजापति निवासी टेकारडीह, थाना मछलीशहर के रूप में हुई ।