जौनपुर :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम ने बताया कि जनपद में 01 अक्टूबर 2026 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग आदि द्वारा परस्पर सहयोग एवं समन्वय से संचारी रोगों जैसे डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, स्क्रब टायफस, लेप्टो स्पिरोसिस, टीबी, कुष्ठ आदि के रोकथाम व नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियां, व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य माइक्रो प्लान के अनुसार संपादित कराई जा रही हैं।
उन्होंने ने बताया कि जनपद में डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया आदि संक्रामक बीमारियों के जांच उपचार हेतु आवश्यक दवाएं, जांच किट, उपकरण, फ्लूड प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में आइसोलेटेड डेंगू वार्ड, एलिजा मशीन, ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन, प्लेटलेट्स आदि की भी निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्विभागीय समन्वय के साथ 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार जनपद में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति इस प्रकार हैः पंचायती राज विभाग द्वारा 992 स्थानों पर साफ सफाई, झाड़ी कटाई, कूड़ा कचरा निस्तारण, 1098 स्थानों पर नालियों की सफाई, जल निकासी, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे कराया गया।समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा 11001 नालियों की सफाई, कूड़ा कचरा निस्तारण, 251 मोहल्लों में फॉगिंग, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे कराया गया। संपादित कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा 202 शूकर पालकों को शूकर बाड़ों की साफ सफाई,मच्छर रोधी जाली लगाने, कीटनाशी रसायन स्प्रे, शूकरों को खुले में न छोड़ने, मानव आबादी से दूर रखने आदि के बारे में जागरूक किया गया। कृषि विभाग द्वारा 434 कृषक गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को चूहे छछूंदर, झाड़ियों से होने वाली बीमारियों जैसे स्क्रब टायफस आदि से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव हेतु 1823 जन जागरूकता गोष्ठियां,रैलियां एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु 98708 प्रार्थना सभाओं में संचारी शपथ आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4229 मच्छर प्रजनन स्रोतों को चिन्हित कर नष्ट कराया गया एवं डेंगू मलेरिया आदि मच्छर जनित एवं संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनपद में अभी भी डेंगू मलेरिया के मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं ,जनवरी 2026 से अभी तक 23 डेंगू के पुष्ट मरीज एवं 19 मलेरिया के मरीज रिपोर्ट हुए हैं जन समुदाय से अपील की है कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कचरा न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर गमला फ्रिज की ट्रे आदि में जमा पानी सफ्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, टंकियों को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं,बुखार हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं जांच उपचार में देरी न लगाएं।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :जनपद में 01 अक्टूबर 2026 से चलाया जायेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
Read in your preferred language.